संदेश

क्रेडिट कार्ड से प्वाइंट्स कैसे कमाएं ? How to Earn Points from Credit Card

चित्र
 क्रेडिट कार्ड से प्वाइंट्स कैसे कमाएं :- आज के समय में, क्रेडिट कार्ड न केवल एक भुगतान उपकरण है, बल्कि यह आपको विभिन्न फायदे और इनाम भी देता है। जब आप क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं, तो कई कार्ड कंपनियां आपको प्वाइंट्स, कैश बैक या अन्य पुरस्कार देती हैं। इन प्वाइंट्स को आप विभिन्न चीजों पर खर्च कर सकते हैं जैसे कि फ्लाइट टिकट, होटल स्टे, शॉपिंग, या यहां तक कि कैश बैक के रूप में भी। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्रेडिट कार्ड से प्वाइंट्स कैसे कमाएं? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। क्रेडिट कार्ड से प्वाइंट्स कैसे कमाएं 1. क्रेडिट कार्ड की कैटेगरी का चुनाव करें प्वाइंट्स कमाने के लिए सबसे पहले यह महत्वपूर्ण है कि आप जिस क्रेडिट कार्ड का उपयोग करें, वह आपके खर्चों के प्रकार के लिए उपयुक्त हो। उदाहरण के लिए, अगर आप यात्रा करना पसंद करते हैं, तो यात्रा संबंधित क्रेडिट कार्ड चुनें। अगर आप रेस्टोरेंट्स में अधिक खर्च करते हैं, तो ऐसे कार्ड का चयन करें जो रेस्टोरेंट खर्चों पर अधिक प्वाइंट्स ऑफर करता हो। कुछ सामान्य क्रेडिट कार्ड कैटेगरी हैं: ट्रैवल कार्ड – जो यात्रा संबंधित खर्चों पर अ...

एक गिलास ठंडा पानी की कहानी | bedtime story for kids in hindi

चित्र
 एक गिलास ठंडा पानी की कहानी  यह कहानी है ऐसे कर्मचारी की है जिसको बात बात पर गुस्सा आ जाता था यह कहानी उन सभी को सुनना चाहिए जिनको बात बात पर गुस्सा आ जाता है तो आज हम लेकर आए हैं एक गिलास ठंडा पानी की कहानी चलिए इस कहानी को शुरू करते हैं। एक सरकारी दफ्तर में फॉर्म भरवाने के लिए एक लंबी लाइन लगी हुई थी। एक आदमी जो इस लाइन के आखिर में लगा था उसने देखा कि लाइन के शुरू में एक महिला जो फॉर्म भर रही थी उस टेबल पर बैठा क्लर्क बड़ी तेज आवाज में गुस्से से चिल्ला रहा था।  बेचारी महिला सेहमी सी उसकी सारी बातें सुन रही थी। उसकी गलती बस इतनी थी कि उसने फॉर्म में कुछ गलत डिटेल भर दी थी। क्लर्क इसी बात से उस पर गुस्सा था और कह रहा था कि तुम्हें दिखाई नहीं देता कि क्या लिखने के लिए कहा गया है और तुम क्या लिख रही हो।  लाइन की आखिर में लगा वो आदमी अपनी लाइन छोड़कर उस क्लर्क के टेबल के पास आता है और उस टेबल के बाजू में रखे पानी के मटके से एक गिलास पानी भर के उस क्लर्क को पीने के लिए देता है। क्लर्क पहले उसे देखकर उस पर भी गुस्सा हो जाता है और कहता है कि यह क्या बदतमीजी है।  लेकि...

Wild Animals Name In Hindi - जंगली जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश में

चित्र
आप सभी को हमारी वेबसाइट  Barakhadi.In  में आपका स्वागत है अगर आप जंगली जानवरों के नाम ढूंढ रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हुए हैं आपको इस आर्टिकल में जंगली जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी दोनो मे मिलेंगे जिससे की आपको पढ़ने मे और याद रखने मे आसानी होगी । Wild Animals Name In Hindi आप इस आर्टिकल मे  Wild Animals Name In Hindi , जंगली जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश में , Wild Animals Name In Hindi , 50 जंगली जानवरों के नाम के बारे मे जानेगे। और इसके अलावा हमने इस आर्टिकल में  Wild Animals  ke Naam  का वीडियो भी डाला हुआ है आप उस वीडियो को जरूर देखें जिससे कि आपको पढ़ने में आसानी होगी चलिए इस आर्टिकल को शुरू करते हैं और जानते हैं  50+  जंगली जानवरों  के नाम  हिंदी और अंग्रेजी में -  जंगली जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश में ( Wild Animals Name) -  1. Elephant (एलीफैंट) - हाथी  2. Tiger (टाइगर) -  बाघ  3. Bear (बीअर) - भालू  4. Lion (लायन) - शेर 5. Jaguar (जगुआर) - जगुआर  6. Leopard (ले...

बहू और बेटी की कहानी | Hindi Moral Story Reading

चित्र
 बहू और बेटी की समानता की कहानी नम्रता ने फोन पर अपनी मां से कहा। मां, मैं बहुत थक गई हूं घर संभालते संभालते। यहां मेरी थकान किसी को नजर नहीं आती। कुछ दिन आराम करना चाहती हूं। सोच रही हूं कुछ दिनों के लिए अपने मायके आ जाऊं, आते हुए अपने बच्चों को भी साथ ले आऊंगी, वे वहीं से स्कूल चले जाएंगे।  आखिर एक ही शहर में ससुराल और माइका होने का कुछ तो फायदा मिले। पार्वती जी ने दूसरी तरफ से कहा - हां बेटा जब तेरी इच्छा हो आ जाना आखिर ये तेरा भी तो घर है। ठीक है मां तो मैं कल ही आ जाऊंगी नम्रता खुश होकर बोली। हां बेटा कल आ जाओ, मैं तुम्हारा इंतजार करूंगी अभी मैं फोन रखती हूं मुझे मंदिर भी जाना है।  पार्वती जी ने फोन रख दिया और सीधे किचन में गई। किचन में खाना बना रही बहू से बोली - अरे अनुपमा सुनो कल तुम्हारी ननद आ रही है, आज बाजार जाकर फल, सब्जी और मिठाइयां लेकर आना। बेचारी मेरी बेटी ससुराल में नौकरों की तरह काम करती है और उस पर कोई ध्यान ही नहीं देता।  यहां आएगी तो कुछ दिन रहेगी उसका मन और तबीयत अच्छी हो जाएगी। सास के मुंह से ऐसी बातें सुनकर अनुपमा का चेहरा उतर गया। वह मन ही मन ...

20+ Hindi Short Stories | Hindi stories for kids with moral

चित्र
 गिद्ध के उपहार एक राजा शिकार करने निकले। उन्होंने एक गिद्ध को देखा। यह एक विशाल गिद्ध था और उसके पंख तो इतने लंबे थे कि उनकी छाया में कई लोग खड़े हो सकते थे। राजा ने अपनी बंदूक गिद्ध की ओर करके निशाना साधा।  Hindi Short Stories तभी गिद्ध बोला; 'हे राजा, मुझे मत मारो। मैं तुम्हें कोई नुकसान नहीं पहुँचाऊँगा। तुम चाहो तो मुझे अपने साथ ले जाओ। यदि तुम मुझे एक वर्ष तक अपने साथ रखोगे तो तुम दुनिया के सबसे महान राजा बन जाओगे।' राजा को गिद्ध की बात पर विश्वास तो नहीं था,  फिर भी उन्होंने सोचा कि एक बोलने वाले गिद्ध की बात मानकर देख लेनी चाहिए।इसीलिए वे गिद्ध को अपने साथ ले गए। गिद्ध ने राजमहल में पहुँचते ही खाना माँगा। राजा ने उसे सब कुछ दिया, जो उसने माँगा। गिद्ध इतना ज़्यादा खाना रोज़ खाता था कि उसका पेट भरने के लिए धीरे-धीरे राजा की सारी संपत्ति समाप्त हो गई। फिर भी उन्होंने अपना वादा पूरा किया।  उन्होंने परेशानी में रहकर भी एक वर्ष तक गिद्ध को अपने पास रखा। एक वर्ष पूरा होने पर गिद्ध ने कहा, 'अब समय आ गया है कि मैं तुम्हें तुम्हारा इनाम दे दूँ। तुम मेरी पीठ पर सवार हो ज...

Pakshiyon ke Naam | Birds Name In Hindi and English

चित्र
आप सभी को हमारी वेबसाइट Barakhadi.In में आपका स्वागत है अगर आप पक्षियों के नाम ढूंढ रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हुए हैं आपको इस आर्टिकल में पक्षियों के नाम हिंदी और अंग्रेजी दोनो मे मिलेंगे जिससे की आपको पढ़ने मे और याद रखने मे आसानी होगी ।   पक्षियों के नाम आप इस आर्टिकल मे Pakshiyon ke Naam,  Birds Name In Hindi and English , Birds Name In Hindi , पक्षियों के नाम हिंदी में, पक्षियों के नाम इंग्लिश और हिंदी में , 50 पक्षियों के नाम के बारे मे जानेगे। और इसके अलावा हमने इस आर्टिकल में  Pakshiyon ke Naam का वीडियो भी डाला हुआ है आप उस वीडियो को जरूर देखें जिससे कि आपको पढ़ने में आसानी होगी चलिए इस आर्टिकल को शुरू करते हैं और जानते हैं हम 50+ पक्षियों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में -  Pakshiyon ke Naam | Birds Name In Hindi and English 1. Crane ( क्रेन ) - सारस 2.  Crow  (क्रो )  - कौआ 3. Cuckoo ( कुक्कू )  - पिक, कोयल 4. Cygnet ( सिगनैट ) - हंस शावक 5. Cocateo ( कॉकाटो ) - काकातुआ 6. Dove ( डॉव ) - पेंडुकी 7. Duck ( डक ) -  बत्तख...

400+ विलोम शब्द हिंदी में | विपरीतार्थक शब्द | Vilom Shabd in Hindi

चित्र
आप सभी को हमारी वेबसाइट barakhadi.in में आपका स्वागत है अगर आप विलोम शब्द ढूंढ रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हुए हैं हम आपको इस आर्टिकल में विलोम शब्द हिंदी में (विपरीतार्थक शब्द), ( Vilom Shabd in Hindi ) में जानेंगे और इसके अलावा हमने इस आर्टिकल में विलोम शब्द ( Vilom Shabd ) का वीडियो भी डाला हुआ है  Vilom Shabd in Hindi  आप उस वीडियो को जरूर देखें जिससे कि आपको याद रखने में आसानी होगी चलिए इस आर्टिकल को शुरू करते हैं और हम जानते हैं 400+ विलोम शब्द हिंदी में विलोम शब्द या विपरीतार्थक शब्द    विलोम शब्द किसे कहते हैं ? / विलोम शब्द की परिभाषा-  जो शब्द विपरीत अर्थ प्रकट करते हैं उन्हें विलोम शब्द विपरीतार्थक शब्द कहते हैं। विलोम शब्द  आकाश का विलोम शब्द  - पाताल उपकार का विलोम शब्द - अपकार जीवन का विलोम शब्द - मरण, मृत्यु प्राचीन का विलोम शब्द - वर्तमान, आधुनिक गुण का विलोम शब्द - अवगुण, दोष अंधकार का विलोम शब्द - प्रकाश सुंदर का विलोम शब्द - कुरूप राजा का विलोम शब्द - रंक, प्रजा उन्नति का विलोम शब्द - अवनति कृतज्ञ का विलोम शब्द - अक...

60+ रंगों के नाम हिंदी में - Rangon Ke Naam Hindi Mein

चित्र
 आप हमारी वेबसाइट barakhadi.in में आपका स्वागत है अगर आप रंगों के नाम ढूंढ रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हुए हैं हम आपको इस आर्टिकल में रंगों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में ( Color Name in hindi ) जानेंगे और इसके अलावा हमने इस आर्टिकल में रंगों के नाम (Rangon ke Naam ) का वीडियो भी डाला हुआ है  Rangon Ke Naam आप उस वीडियो को जरूर देखें जिससे कि आपको याद रखने में आसानी होगी चलिए इस आर्टिकल को शुरू करते हैं और हम जानते हैं 60+ रंगों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में रंगों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में - Rangon Ke Naam | 50 रंगों के नाम  1. Red (  रेड )  - लाल 2. Blue ( ब्लू )  - नीला 3. Green ( ग्रीन ) - हरा 4. Black ( ब्लैक ) - काला 5. White ( व्हाइट ) - सफेद 6. Yellow ( यलो )  - पीला 7. Orange ( ऑरेंज ) - नारंगी 8. Pink ( पिंक )  - गुलाबी 9. Purple ( परपल ) -  बैंगनी 10. Indigo ( इनडिगो ) - जामुनी 11. Brown ( ब्राउन )  - भूरा 12. Golden ( गोल्डन ) सुनहरा 13. Silver ( सिलवर ) चांदी जैसा रंग 14. Ruby ( रूबी )  गहरा लाल रंग 15. Grey ( ग्...