Rising High Movie Explain || "Rising High" True Story
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Rising High Movie Explain:-
यह कहानी एक ऐसे गरीब बच्चे की है जिसने अपने बचपन में ही सोच लिया था कि वह बहुत अमीर आदमी बनेगा पर उसे रास्ता दिखाने वाला कोई नहीं है। उसे अपनी मंजिल तक खुद ही पहुंचना होगा। ये कहानी Rising High Movie की है। कहानी की शुरुआत में हमें विक्टर को दिखाया जाता है जो अपने मॉम डैड के साथ गरीबी की जिंदगी जीता है। हालात तब और भी बद से बदतर हो जाते हैं जब विक्टर के डैड की जॉब छूट जाती है। उसके बाद उसकी मॉम भी एक अमीर आदमी के लिए इन दोनों को छोड़कर चली जाती है। विक्टर उस दिन फैसला करता है कि वह आगे चलकर बहुत...
पैसे कमाएगा। कुछ साल बीत जाते हैं और अब विक्टर बड़ा हो चुका है। वह शहर जाना चाहता है। उसके डैड उसके जाने से पहले उसे $200 देते हैं और कहते हैं कि शहर में बहुत मेहनत करना और हमेशा खुश रहना। इसके बाद विक्टर शहर आ जाता है। जहां उसके पास इतने पैसे नहीं होते कि वह किसी कमरे को रेंट पर ले सके। हालांकि वह एक कमरा देखता भी है लेकिन उसका रेंट $1200 होता है। इसीलिए रात उसे फुटपाथ पर गुजारनी पड़ती है। अगले दिन वह एक कंस्ट्रक्शन साइट पर जाता है जहां पर एक मजदूर के तौर पर काम करता है। पूरे दिन मेहनत करने के बाद जब...
पैसों का वक्त आता है तो उसका जो कॉन्ट्रैक्टर होता है वह उसे आधे पैसे देता है और कहता है कि आधे पैसे सिक्योरिटी के तौर पर मैंने अपने पास रख लिए। विक्टर के पास आज भी इतने पैसे नहीं है कि वह रात गुजारने के लिए कहीं पर छोटा-मोटा कमरा किराए पर ले सके। इसीलिए वह एक बेंच पर लेट जाता है। बेंच पर लेटे हुए उसे ख्याल आता है कि अगर वह इसी तरह से काम करता रहा तो कभी वह जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पाएगा। इसीलिए अगली सुबह वह अपने लिए बहुत अच्छे कपड़े खरीदता है। जिन्हें पहनकर उसे कॉन्फिडेंस आता है। जिसके बाद वह एक कैफे में जाकर अपने नकली..
डॉक्यूमेंट्स बनाता है। साथ ही अपना इनकम सर्टिफिकेट बनाता है। जिसमें उसकी इनकम $20000 है और अब वह एक रियलस्टेट एजेंट से मिलता है। रियलस्टेट एजेंट उसके कपड़े देखकर समझ जाती है कि यह बहुत ज्यादा प्रीमियम नहीं है। इसीलिए वह बहुत ज्यादा उसे एंटरटेन नहीं कर रही होती। पर जब वह अपना इनकम सर्टिफिकेट दिखाता है जिसमें $20000 उसकी इनकम है तो वह उससे बहुत इंप्रेस हो जाती है जिसके बाद वह उसे प्रीमियम अपार्टमेंट किराए पर देने के लिए तैयार हो जाती है जिसका मंथली रेंट $3400 है और अब हर महीने $3400 रेंट चुकाना होगा। इसीलिए वह उसी कंस्ट्रक्शन साइट पर..
जाता है जहां पर उसने एक दिन पहले काम किया था। वहां पर जितने भी वर्कर्स होते हैं, वह उन सबको इकट्ठा करता है और कहता है कि मुझे पता है कि तुम एक रात रुकने के लिए $38 चुकाते हो। पर मेरे पास एक प्रीमियम अपार्टमेंट है जिसमें हर तरह की फैसिलिटीज है और उस जगह पर रहने के लिए तुम्हें मात्र 1 दिन के $40 देने होंगे और ना ही तुम्हें अपना इनकम सर्टिफिकेट दिखाना होगा। बहुत सारे वर्कर्स उसके साथ चलने के लिए तैयार हो जाते हैं और जब वह उस अपार्टमेंट को देखते हैं तो बहुत खुश हो जाते हैं। यहां पर विक्टर हिसाब लगाता..
है कि सारे खर्चे निकालने के बाद भी उसे महीने के $6000 बच रहे होते हैं। इसीलिए वह इसी तरह के 10 और अपार्टमेंट्स को किराए पर ले लेता है और देखतेदे उसके पास बहुत सारे पैसे जमा हो जाते हैं। और एक रात को उसे पता चलता है कि जो अपार्टमेंट उसने रेंट पर लिया था वहां पर रहने वाले लोग आपस में बहुत बुरी तरह से लड़ रहे हैं। उन्होंने अपार्टमेंट की हालत खराब कर दी होती है। विक्टर जब वहां पर जाता है तो उसे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होता। इनके आपस की लड़ाई की वजह से नेबर्स ने पुलिस को कॉल कर दिया होता है। साथ ही वह..
एजेंट भी आ जाती है जिसने विक्टर को ही रेंट पर दिया था। और अरेस्ट होने के डर से वह पुलिस से भागना शुरू कर देता है। उसके साथ एक और आदमी भागता है जिसका नाम गैरी होता है और जब यह पुलिस से बहुत दूर निकल जाते हैं तो यह एक बार में जाते हैं जहां पर विक्टर गैरी को अपने बिजनेस के आइडियाज बताता है जो उसे बहुत अच्छे लगते हैं। इन दोनों को समझ में आ चुका है कि अगर इन दोनों को अमीर बनना है तो इन्हें रियलस्टेट के बिजनेस में जाना होगा। यह एक ऑक्शन में जाते हैं जहां पर प्रॉपर्टी नीलाम हो रही होती है। पर यह ज्यादा ऊपर..
बोली नहीं लगा पाते क्योंकि इनके पास लिमिटेड पैसे हैं। इसीलिए दोनों के दोनों वहां से बाहर निकल जाते हैं। जहां पर बाहर गार्ड को देखते हैं और अब विक्टर गार्ड से बात करता है। वो कहता है कि हम तुम्हें कुछ पैसे देंगे। लेकिन अगले ऑक्शन में तुम्हें हमारी मदद करनी होगी। गार्ड इनकी बात मान जाता है। तभी अगले ऑक्शन में जाते हैं जहां पर इनके जैसे और भी बहुत सारे लोग प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आए होते हैं। गार्ड उन सबको एक दूसरे कमरे में ले जाता है जहां पर ऑक्शन नहीं हो रही होती और ये दोनों के दोनों उस कमरे में चले जाते हैं..
जहां पर ऑक्शन होती है। इन दोनों के अलावा वहां पर कोई नहीं होता। इसीलिए सस्ते दामों में यह बहुत सारी प्रॉपर्टी खरीद लेते हैं। अगली ऑक्शन एक बहुत बड़ी बिल्डिंग की होती है जिसकी कीमत होती है $3.5 लाख। इतने पैसे इनके पास नहीं है। लेकिन फिर भी विक्टर बडिंग करता है और 3.5 लाख में उस 20 फ्लोर की बिल्डिंग को खरीद लेता है। 7 दिनों में इन्हें पैसे चुकाने होंगे। वरना इनके हाथ से बिल्डिंग जाने के साथ-साथ इनके ऊपर बहुत बड़ा फाइन भी लगेगा। गैरी विक्टर से पूछता है कि हम इतने पैसे कहां से लाएंगे? वह कहता है कि..
हम बैंक से लोन लेंगे। इसके बाद यह गैरी की एक दोस्त जो कि बैंक में मैनेजर होती है उससे मिलने के लिए जाते हैं और लोन की डिमांड करते हैं। पर इनके पास कोई भी डॉक्यूमेंट्स नहीं होते। इसीलिए बैंक मैनेजर पूछती है कि तुम्हारे पास सिक्योरिटी के लिए क्या है? विक्टर कहता है कि हमारे पास 20 फ्लोर्स की एक बिल्डिंग है और हर एक फ्लैट की कीमत हर एक अपार्टमेंट की कीमत $3 लाख है। जिसका मतलब यह है कि उस पूरी बिल्डिंग की कीमत $ मिलियन है। हालांकि यह सच नहीं होता। उन फ्लैट्स की उन अपार्टमेंट्स की इतनी कीमत नहीं होती। बैंक मैनेजर जिसका नाम निकोल..
है वह इनकी बातों में आ जाती है। उसे लगता है कि अगर उसने इतना बड़ा लोन पास किया तो उसे भी प्रमोशन मिलेगा। इसीलिए वह इन्हें लोन दिलवा देती है। इसके बाद विक्टर गैरी के एक दोस्त की मदद से कुछ ऐसे लोगों के नंबर्स निकलवाता है जिन्हें प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना होता है या जिन लोगों को प्रॉपर्टी खरीदनी है। इसीलिए उन सब क्लाइंट्स को अपनी प्रॉपर्टी पर बुलाते हैं। लेकिन उससे पहले यह खुद उस प्रॉपर्टी को देखने जाते हैं। जब यह अंदर जाते हैं तो इन्हें पता चलता है कि बिल्डिंग की हालत बहुत ज्यादा खराब है। अगर यह किसी..
क्लाइंट को इस बिल्डिंग को दिखाएंगे तो वह कभी यहां पर पैसों को इन्वेस्ट नहीं करेंगे। कल यहां पर सभी क्लाइंट्स को आना होता है। इसीलिए दोनों के दोनों अपने एक तीसरे साथी के साथ मिलकर खुद ही एक पूरे के पूरे अपार्टमेंट को पेंट करते हैं। पूरी रात काम करने के बाद इनका काम खत्म हो जाता है। अगली सुबह यहां पर सभी क्लाइंट्स आ जाते हैं। यह बहुत जोश के साथ अपने फ्लैट को, अपने अपार्टमेंट बिल्डिंग को उन लोगों के सामने प्रेजेंट करते हैं। सब लोगों को इनका उत्साह देखकर इन पर विश्वास हो जाता है। इसीलिए सब के सब डॉक्यूमेंट्स पर साइन कर देते हैं। यहां..
पर एक बूढ़ा आदमी भी होता है जो कहता है कि मैं इस अपार्टमेंट को खरीदने के लिए अपनी जिंदगी भर की कमाई लगा रहा हूं। मैं अपने ग्रैंड सन को एक गिफ्ट देना चाहता हूं। विक्टर कहता है कि आप चिंता मत करो। हम आपके साथ कोई भी स्कैम नहीं करेंगे। इनके सभी अपार्टमेंट्स बिक जाते हैं। इस तरह से यह बहुत अच्छा पैसा कमाते हैं। साथ ही जो लोन इन्होंने बैंक से लिया था उस लोन को भी यह चुका देते हैं। जिससे निकोल को भी प्रमोशन मिल जाता है। हालांकि विक्टर को और गैरी को पता है कि इन्होंने लोगों के साथ धोखा किया है। जिसके लिए..
इनके दिल में शुरू में गिल्ट भी आता है। पर पैसों की चकाचौंध में विक्टर सब कुछ भूल जाता है। साथ ही अब वो निकोल को डेट भी करता है। जिसके बाद ये दोनों के दोनों शादी कर लेते हैं। पर अब भी विक्टर की भूख नहीं मिटी। उसे बहुत अमीर बनना है। इसीलिए वह अपनी एक कंपनी शुरू करता है जो कि रियलस्टेट की कंपनी है। इसके लिए वह एक बार फिर से निकोल की मदद से बैंक से लोन लेता है और अब वह एक बिलेनियर बन चुका है जो कि उसका बचपन का सपना है। जैसा उसने सोचा था वैसा उसने कर दिया। अपने लिए वह रहने के लिए बहुत बड़ा घर खरीदता है। अपने..
पिता को एक लग्जुरियस गाड़ी देता है और इसके बाद वह एक बहुत महंगा नेकलेस लेकर अपनी मॉम के पास जाता है। उन्हें नीचा दिखाना चाहता है। वो कहता है कि आपने मुझे और मेरे डैड को पैसों के लिए छोड़ दिया था। उसकी मॉम यह सुनकर हैरान हो जाती है। वह कहती है कि तुम्हें शायद कोई गलतफहमी हुई है। मैंने कभी तुम्हें और तुम्हारे डैड को पैसों के लिए नहीं छोड़ा। बल्कि इस इंसान से जिससे मैंने शादी की। मुझे उससे सच में प्यार हो गया था। वह उसके नेकलेस को भी एक्सेप्ट नहीं करती। सच्चाई जानने के बाद विक्टर को बहुत दुख होता है। दरअसल..
आज तक उसने जो भी पैसे कमाए थे, वह अपनी मॉम को नीचा दिखाने के लिए कमाए थे। पर जो भी उसका परसेप्शन था, वह पूरा का पूरा गलत था। इसीलिए वह बहुत ज्यादा फ्रस्ट्रेट हो जाता है और यह भी तय करता है कि अब वह जितना पैसा उसके पास है, उससे कई गुना ज्यादा पैसे और कमाएगा। इसीलिए वह एक इंश्योरेंस कंपनी को खोलता है जिसके लिए वह बहुत सारे एंप्लाइजस को हायर करता है। साथ ही अब वो अपनी फैमिली प्लानिंग भी करना चाहता है। जो नेकलेस उसने अपनी मॉम के लिए लिया था जो कि बेशकीमती है। वो अपनी वाइफ निकोल को दे देता है। जब गैरी..
को यह बात पता चलती है तो गैरी कहता है कि तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। निकोल मेरी बचपन की दोस्त है। वह मनी माइंडेड है। पैसे ही उसके लिए सब कुछ है। पर वह गैरी की बात नहीं मानता। वो निकोल से सच्चा प्यार करता है। कुछ साल इसी तरह से बीत जाते हैं। विक्टर की जिंदगी में सब कुछ अच्छा चल रहा होता है। उसने बहुत सारे पैसे बना लिए हैं। और एक दिन जब वह गैरी के साथ अपने ऑफिस में गेम खेल रहा होता है। तभी उसकी फाइनेंसियल एडवाइर वहां पर आती है और बताती है कि हमारी कंपनी के जो अकाउंट्स हैं, वह टैक्स अथॉरिटी के पास गए..
हैं। उनके मुताबिक हमने मिलियन ऑफ डॉलर्स के टैक्स नहीं भरे। जल्दी हमें वह टैक्स भरने होंगे। वरना हमारी कंपनी के ऊपर बड़े-बड़े लीगल एकशंस लिए जाएंगे। यह बात सुनकर विक्टर और गैरी दोनों के दोनों परेशान हो जाते हैं। दरअसल विक्टर ने जितने भी पैसे कमाए थे, वह सब पैसे उसने घर खरीदने में और महंगी-महंगी गाड़ियां खरीदने में लगा दिए थे। इसीलिए भागकर वह अपने घर जाता है। जहां पर उसकी वाइफ निकोल उसके बच्चे के साथ होती है। वो निकोल से कहता है कि जो नेकलेस मैंने तुम्हें दिया था वह कहां पर है? निकोल उसकी बात का कोई..
जवाब नहीं देती। दरअसल वो नेकलेस अब घर पर नहीं है और ना ही निकोल उसे बताती है कि वह नेकलेस कहां पर है। यहां पर उसे गैरी की बात याद आती है। इसीलिए वह गैरी के पास जाता है और उससे पैसों की डिमांड करता है। गैरी कहता है कि तुम मेरी सारी सेविंग्स को टैक्स में भरना चाहते हो। विक्टर कहता है कि नहीं मैं टैक्स में नहीं भरना चाहता बल्कि मैं उन पैसों से और भी प्रॉपर्टी खरीदना चाहता हूं। मैं अपने काम को बढ़ाना चाहता हूं। और अब यह ऐसे ही करते हैं। यह अपनी कंपनी की अपनी प्रॉपर्टी की ऐड को टीवी पर भी रन करते हैं। साथ ही अलग-अलग..
शहरों में और भी प्रॉपर्टीज को खरीद लेते हैं। इन्होंने अपना सारा पैसा बिजनेस में लगा दिया है। इनके पास एक भी पैसा नहीं बचता और इन दोनों को पूरा विश्वास है कि इनके नए प्रोजेक्ट से इन्हें बहुत फायदा होगा। वहीं निकोल को पता चल जाता है कि विक्टर ने उसे चीट किया है। इसीलिए अपने बच्चे को लेकर वह घर छोड़कर चली जाती है और कोर्ट में डिवोर्स के लिए फाइल कर देती है। और अब क्योंकि विक्टर के साथ निकोल नहीं है। इसीलिए उसे बैंक से लोन भी नहीं मिलता। अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए इन्हें पैसे चाहिए। विक्टर के पास बहुत..
प्रॉपर्टी तो है लेकिन उसके बिहाफ पर भी उसे कोई पैसा नहीं मिल सकता क्योंकि वह सारी की सारी प्रॉपर्टी निकोल के नाम है। ऐसे ना होने की वजह से इनका काम बहुत ज्यादा डाउन हो जाता है। पर अब भी वह हार नहीं मानना चाहता। वो गैरी से कहता है कि हम खुद का बैंक खोलेंगे। जिसके बाद खुद सेंट्रल बैंक हमें लोन देगा और अब वह पुराने बैंक के सभी एंप्लाइजज़ को अपने नए बैंक में हायर कर लेता है और इन्हें बैंक खोलने के लिए लाइसेंस की परमिशन की जरूरत होगी। इसीलिए एक गवर्नमेंट ऑफिसर के पास जाते हैं जो कि लाइसेंस प्रोवाइड करता है।..
वो कहता है कि तुम्हारे पास बैंक खोलने की क्वालिफिकेशन नहीं है। पर विक्टर उसे बहुत सारे पैसे रिश्वत के रूप में देता है जिसके बाद वह इन्हें परमिशन दे देता है। इस तरह से विक्टर अपनी कंपनी को डूबने से बचा लेता है। यह पार्टी करते हैं। पर एक रात को इनके घर पर पुलिस आती है जो विक्टर को अरेस्ट कर लेती है। विक्टर के ऊपर बहुत सारे चार्जेस होते हैं। जैसे टैक्स ना भरना, लोगों को धोखा देना, कम कीमत की प्रॉपर्टीज को लोगों को मैनपुलेट करके हाई रेट पर बेचना, गवर्नमेंट ऑफिसर्स को रिश्वत देना और अब विक्टर सलाखों के पीछे..
है। उसे कुछ समझ नहीं आ रहा होता कि अब वह क्या करेगा। एक दिन उसके डैड का कॉल आता है जो कहते हैं कि मैं तुमसे मिलने के लिए आ रहा हूं। पर उसके डैड उससे मिलने के लिए नहीं आते। विक्टर कई दिनों तक उनका इंतजार करता रहता है। एक दिन विक्टर की मॉम उससे मिलने के लिए आती है और कहती है कि उस दिन तुम्हारे डैड तुमसे मिलने के लिए आ रहे थे पर उनका एक्सीडेंट हो गया जिस वजह से उनकी मृत्यु हो गई। यह बात सुनकर विक्टर टूट जाता है। उसने अपना सब कुछ खो दिया। कुछ साल इसी तरह से बीत जाते हैं। अब विक्टर को रिहा कर दिया जाता है। जब वह जेल से..
बाहर निकलता है तो वहां पर उसकी एक्स वाइफ निकोल आती है। दरअसल उसे विक्टर से कोई लेना देना नहीं है। पर वह अपनी बेटी को उसके पिता से मिलवाने के लिए लाई होती है। इसके बाद विक्टर एक छोटे से अपार्टमेंट को किराए पर ले लेता है। जहां कैरी उसके लिए एक लेटर भेजता है जिस पर लिखा होता है मुझे यकीन है कि तुम अब भी एक शेर हो। तुम्हारे अंदर एक शेर का दिल धड़कता है। विक्टर कई घंटों तक लेटे-लेटे सोचता रहता है कि गैरी ने ऐसा क्यों लिखा? तभी उसे याद आता है कि एक बार गैरी ने उसे शेर का स्टैचू गिफ्ट किया था जो अभी उसके पुराने..
घर पर है जिसे गवर्नमेंट ने सील कर दिया है। रात के अंधेरे में वह उस घर के अंदर जाता है जहां पर उस शेर के स्टैचू को हैमर से तोड़ता है और जब वह उसे तोड़ता है तो उसके अंदर वही नेकलेस होता है जो उसने कभी अपनी मॉम के लिए खरीदा था और बाद में निकोल को गिफ्ट कर दिया था। इस नेकलेस की कीमत बहुत ज्यादा होती है। यह बेशकीमती नेकलेस है। दरअसल, यह निकोल के पास नहीं था। गैरी ने उसे चुरा लिया था और शेर के स्टैचू के अंदर डालकर उसे गिफ्ट कर दिया था। दरअसल गैरी को पता था कि कभी भी अगर विक्टर के ऊपर बुरा वक्त आएगा तो निकोल..
उसका साथ नहीं देगी। वह मनी माइंडेड है और अब उसके पास वह महंगा वो बेशकीमती नेकलेस है। अगली सुबह में विक्टर को दिखाया जाता है जो उसी नेकलेस को लेकर अपनी जिंदगी के शुरुआती दिनों की तरह चल रहा होता है। तभी वह देखता है कि सामने सड़क पर वही बूढ़ा आदमी है जिसे उसने $3 लाख में वह अपार्टमेंट बेचा था जो कि उसने अपने ग्रैंड सन के लिए खरीदा था। वह उसे देखकर कुछ पल के लिए सोचता है। तभी उसके पास एक लड़की आती है जो उससे पूछती है कि ऑक्शन कहां पर हो रहा है? वह भी उसके साथ चला जाता है। इसका मतलब यह है कि एक बार फिर..
से वह अपनी पुरानी जिंदगी जिएगा। जिस तरह से पहले उसने कामयाबी हासिल की थी। एक बार फिर से वह उसी तरह से कामयाब बनेगा। अगर वह बूढ़े आदमी की तरफ जाता, तो वह इस बात को दर्शाता कि उसने अपनी जिंदगी में जो कुछ अपने पास्ट में किया था, उसका उसे पश्चाताप है। पर वह उसकी तरफ नहीं गया बल्कि ऑक्शन के लिए चला गया। इसका मतलब यह है कि जो उसने पहले किया वह एक बार फिर से करने के लिए तैयार है। आपकी इस बारे में क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। उम्मीद करते हैं कि यह कहानी आपको पसंद आई होगी।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें