Saiyaara movie Explain || Saiyaara Movie Downlod || Free में Saiyaara Movie देखें

 Saiyaara Movie की पूरी कहानी 

अगर आप saiyaara movie देखने के लिए ढ़ूंढ़ रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हुए हैं इस आर्टिकल मे सीन by सीन saiyaara movie को explain किया हुआ है।

Saiyaara movie Explain || Saiyaara Movie Downlod || Free में Saiyaara Movie देखें


वैसे तो मैं रोमांटिक मूवीज नहीं देखता और ना ही उनकी वीडियोस बनाता हूं।  लेकिन यह फिल्म सयारा की इतनी हाइप है और जोरदार रेटिंग है।  इसीलिए मैंने अपने दिल पर पत्थर रख के यह मूवी देख ली और इससे मेरा दिल टूट ही गया।  मतलब फिल्म बुरी नहीं है बल्कि यह काफी बढ़िया है और बहुत इमोशनल भी जो कि अच्छे-अच्छों को रुला देंगी और इस मूवी ने 4 दिन में ही 100 करोड़ की कमाई कर ली।  इसीलिए मैंने सोचा कि मैं भी थोड़ा कमा लूं।  तो अगर आप इस इंटरेस्टिंग सी रोमांटिक फिल्म को समझना चाहते हैं तो आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा। आज मैं सयारा मूवी को शॉर्ट में एक्सप्लेन करूंगा।  तो चलिए शुरू करते हैं।


यह कहानी है मुंबई शहर की एक जवान लड़की वानी बत्रा की जिसे राइटिंग यानी शायरी और कविता लिखने का शौक था।  वाणी जब अपनी पढ़ाई पूरी करके कॉलेज से निकलती है तो वह अपने एक सीनियर फ्रेंड महेश अय्यर से शादी करने का फैसला कर लेती है जिससे उसे प्यार था और वह दोनों कोर्ट मैरिज के लिए अप्लाई करते हैं।  फिर जब शादी का दिन आता है तो वाणी अपनी फैमिली के साथ कोर्ट पहुंच जाती है।


  लेकिन महेश वहां नहीं आता और वह वानी को कॉल करके बोलता है कि उसे किसी और से प्यार हो गया है।  इसीलिए वह यह शादी नहीं करेगा।  पर सच तो यह था कि महेश ने लालच में एक अमीर बाप की बेटी को पसंद कर लिया था।  जिससे शादी करके वो एक कंपनी का मालिक बन जाता है।  इधर वानी वह खबर सुनकर बेहोश हो जाती है और फिर वह डिप्रेशन में चली जाती है क्योंकि उसे महेश से बहुत प्यार था।


 और उससे रिश्ता टूटने पर वानी को काफी बड़ा सदमा लगता है।  इस तरह से 6 महीने बीत जाते हैं और वाणी अपने सभी काम और शौक छोड़कर बस अपने कमरे में उदास पड़ी रहती है।  लेकिन फिर उसके मां-बाप उसे काफी समझाते हैं और वाणी को जॉब करने के लिए मोटिवेट करते हैं ताकि उसका दर्द कम हो सके।  तब वह काफी मुश्किल से अपने घर से बाहर निकलती है।


 और एक सोशल मीडिया कंपनी में राइटिंग की जॉब के लिए अप्लाई करती है।  फिर जब वाणी इंटरव्यू के लिए उस कंपनी में जाती है तो वहां उसकी मुलाकात क्रिश कपूर नाम के एक लड़के से हो जाती है जो कि एक म्यूजिशियन और सिंगर था। वो काफी अच्छा गाता था और बढ़िया म्यूजिक बनाता था। पर क्रिश बहुत ही गुस्सैल टाइप का इंसान था और उसे नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं थी। क्रिश और उसके दोस्तों का जोश नाम का एक म्यूजिक बैंड था जिसमें बाकी सब लोग इंस्ट्रूमेंट बजाते थे।


 और क्रिश म्यूजिक कंपोज करके लीड सिंगिंग करता था। उनके ग्रुप में क्लियो  नाम का एक लड़का था जिसके पिता का एक  रिकॉर्डिंग स्टूडियो था और जोश बैंड वाले अपने सभी गाने वहीं बनाते थे। फिर एक दिन  उनका कोई सॉन्ग हिट हो जाता है तो क्लियो  के पिता एक सोशल मीडिया कंपनी को उस बारे  में आर्टिकल लिखने बोलते हैं। लेकिन वह  कंपनी वाले उस आर्टिकल में बाकी मेंबर्स  को छोड़ के सिर्फ क्लियो की ही तारीफ कर  देते हैं। 


इससे गुस्सा होकर क्रिश वो कंपनी में जाता है और उस आर्टिकल के राइटर को थोड़ा पीट देता है। इसी बीच वो वहां वाणी से भी टकरा जाता है और उसकी एक डायरी  देख लेता है जिसमें वाणी अपनी शायरी लिखती थी। क्रिश को उसकी राइटिंग पसंद आ जाती  है। फिर वह वहां से निकल जाता है। उधर उसके दोस्त इस तमाशे से नाराज थे। इसलिए क्रिश गुस्से में अपना बैंड और दोस्तों को  छोड़ देता है। बस उसका एक दोस्त केबी उसके साथ था जो कि मैनेजमेंट संभालता था। 


फिर क्रिश अकेले ही एक शो परफॉर्म करता है जो कि काफी हिट होता है।   इसीलिए केबी उसक  पास एक ऑफर लाता है।  जिसमें प्रिंस नाम के एक बड़े सिंगर को कोई नए तरह का गाना चाहिए था।  इसके लिए उसने कई जवान बैंड  वालों को अपने ऑफिस में बुलाया था।  क्रिश  वहां जाता है और इत्तेफाक से उसी जगह पर वाणी भी आती है जो कि प्रिंस का इंटरव्यू लेने आई थी। फिर वहां पर क्रिश वानी की  डायरी की एक कविता से एक गाना बना देता है जो कि प्रिंस को पसंद आ जाता है। 


तब क्रिश वानी के साथ मिलकर प्रिंस से यह सौदा करता है कि वह दोनों उसे एक गाना बनाकर देंगे और बदले में वह उन्हें पैसे और प्रमोशन  देगा।  यह डील फाइनल हो जाती है।   लेकिन  इसमें प्रॉब्लम यह थी कि बानी ने अपने  डिप्रेशन की वजह से वो पोएम का आधा पेज  फाड़ दिया था और अब उसे वह लिरिक्स याद नहीं आ रहे थे। ऊपर से वह उदासी के मारे  कुछ नया लिख नहीं पा रही थी। तब क्रिश उसे थोड़ा घुमाता फिराता है और खुश करता है।


 इससे वाणी अपना गम भूलने लगती है और उसकी  क्रिएटिविटी जाग जाती है।   तब वह उस कविता को पूरा कर देती है जिसे क्रिश एक बढ़िया  गाना बना देता है। सब कुछ काफी अच्छा चल रहा था। लेकिन तभी वाणी के सामने क्रिश का  ऐसा अतीत आता है जिसने उसे काफी कठोर बना  दिया था और उससे वह आज भी परेशान था। असल  में क्रिश की मां उसके बचपन में ही मर गई  थी जिससे उसका पिता दुखी होकर एक शराबी बन  गया था।  इसकी वजह से क्रिश ने अपना बचपन बहुत मुश्किल से काटा।


 ऊपर से आज भी उसका  बाप पी के हंगामा करता रहता था। जिससे पुलिस वाले क्रिश को डांटते थे कि वह अपने  बाप को संभाल नहीं रहा है। इसीलिए वह एक दिन अपने पिता पर बहुत गुस्सा करता है और फिर सबसे दूर चला जाता है। तब वाणी क्रिश से मिलती है और उसे बोलती है कि जैसे उसने उसकी मदद की वैसे ही वह भी उसकी मदद करना चाहती है।  जिसके लिए क्रिश राजी हो जाता  है और वह अपने पिता को माफ करके उन्हें वाणी के साथ एक अल्कोहल रिहब सेंटर में  एडमिट कर देता है। 


लेकिन उस जगह की फीस बहुत ज्यादा थी। तब क्रिश पैसों के लिए अपना नया सॉन्ग जो कि वह प्रिंस के साथ कोलैबोरेट करके बना रहा था उसका पूरा कॉपीराइट प्रिंस को दे देता है। इससे उसे ज्यादा पैसे मिल जाते हैं। लेकिन क्रिश का कोई नाम नहीं होता और उसका स्टार बनने का सपना अधूरा रह जाता है। इसी बीच वानी और क्रिश को एक दूसरे से प्यार हो गया था। इसीलिए अब वानी क्रिश का सपना पूरा करने के लिए उसे उसके जोश बैंड वाले दोस्तों से  मिलवा देती है ।


और अब वह खुद भी उस ग्रुप  में शामिल होकर उन्हें नए-नए गाने लिखकर देने लगती है जिन्हें गाकर क्रिश और उसका बैंड बहुत हिट होने लगता है। लेकिन फिर एक दिन वाणी के घर वाले उसे क्रिश के साथ देख लेते हैं और उन्हें यह डर लग जाता है कि फिर से कोई लड़का उनकी बेटी के साथ टाइम पास कर रहा है जो उसे बाद में धोखा देगा। इसीलिए वाणी की मां उसे बहुत बातें सुनाती  है कि वह फिर से प्यार और डिप्रेशन के चक्कर में ना पड़े। इससे घबराकर वाणी बेहोश हो जाती है।


 और फिर जब उसे हॉस्पिटल में ले जाया जाता है तो वहां ज्यादा कुछ पता नहीं चलता। इसीलिए वो डॉक्टर्स उसे न्यूरोलॉजिस्ट यानी दिमाग के स्पेशलिस्ट के पास जाने बोलते हैं। इसी दौरान क्रिश को काम के लिए एक दूसरे शहर जाना था। जहां पहुंचते ही कई सारे फैंस क्रिश को घेर लेते हैं क्योंकि उसके गाने हर जगह वायरल  हो गए थे और इसी वजह से जोश बैंड वालों को  कई बड़ी कंपनी साइन कर लेती है।


 इस सबके लिए क्रिश बानी को जिम्मेदार मानता है क्योंकि उसने ना सिर्फ उन्हें बढ़िया गाने लिखकर दिए थे बल्कि उसने क्रिश की कमियों को दूर किया और उसे प्यार देकर एक अच्छा इंसान बनाया। दूसरी तरफ जब वाणी अपने ब्रेन का टेस्ट करवाती है तो उससे पता चलता है कि उसे अल्जाइमर्स डिजीज है यानी याददाश्त जाने की बीमारी जो कि अक्सर बूढ़े लोगों को होती है और बहुत ही रेयर  केस में जवान लोगों को और यह बीमारी वानी को अपनी शादी टूटने के सदमे से हो गई थी।


 जिससे वह पहले छोटी-मोटी चीजें भूलने लगी थी पर अब यह प्रॉब्लम बढ़ रही थी और वाणी को बड़ी घटनाएं भी याद नहीं रह रही थी और आगे चलकर उसे पास्ट और प्रेजेंट में भी  कंफ्यूजन होने वाला था।   इस बीमारी का कोई इलाज नहीं था और डॉक्टर का कहना था कि वाणी एक दिन खुद को और सबको भूल जाएंगी जिससे उसे बहुत दुख होता है। फिर जब कृष वापस मुंबई आता है तो वाणी उसे अपनी बीमारी के बारे में बताने की कोशिश करती  है।


 लेकिन उसे मौका नहीं मिल पाता तब वह इस  बात को छुपा लेती है ताकि क्रिश अपने काम से भटके ना। इसके बाद वानी की जिंदगी में  वही आदमी वापस आ जाता है जिससे उसकी शादी  टूटी थी। असल में महेश अय्यर वाणी की सोशल मीडिया कंपनी के साथ मिलकर कोई काम कर रहा था। पर उसे देखकर वाणी का पुराना जख्म हरा हो जाता है।   इससे उसकी बीमारी पर बुरा असर पड़ता है और अब वह बहुत कुछ भूलने लगती  है। फिर एक दिन क्रिश एक शो के लिए दूसरे शहर में जा रहा था। 


उसी टाइम पर वाणी अपनी  कंपनी की तरफ से महेश की एक पार्टी में जाती है और वहां वह अपनी याददाश्त खोकर अतीत में पहुंच जाती है जिससे उसे लगता है कि महेश और उसकी शादी होने वाली है। इसीलिए वह उस बारे में बात करना चालू करती है। लेकिन महेश को लगता है कि वाणी मजाक  कर रही है।   इसीलिए वह उस पर हंस देता है। तब वानी बहुत गुस्सा हो जाती है और उस पार्टी में तमाशा करने लगती है। 


जिसकी वजह से उसे वहां से भगा दिया जाता है। पर वानी का फोन और बैग वहीं छूट गया था। फिर जब क्रिश उसे कॉल करता है तो उस पार्टी का एक वेटर उसे वाणी की हरकत बता देता है। यह  सुनकर क्रिश अपनी फ्लाइट छोड़कर वहां आ
जाता है और वह वानी के बैग में उसकी मेडिकल रिपोर्ट देख लेता है जिससे उसे वह बीमारी का पता चल जाता है।   उधर वानी सबसे  दूर अकेले एक ग्राउंड पर थी। उसे अब समझ में आ गया था कि उसने वह पार्टी में क्या  गड़बड़ की है। 


फिर क्रिश वहां आता है तो वाणी उसे खुद से दूर जाने बोलती है ताकि उसकी वजह से उसका करियर बर्बाद ना हो। लेकिन क्रिश को उसकी बीमारी से कोई फर्क नहीं पड़ता। वो हर हाल में उसके साथ रहना चाहता था। फिर क्रिश और वाणी के मां-बाप उसे वही न्यूरोलॉजिस्ट के पास लेकर जाते हैं जो कि यह बताती है कि कैसे उस बीमारी को थोड़ा कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए उन्हें वाणी को एक अलग माहौल में स्ट्रेस से दूर रखना होगा और दवाइयों के साथ एक हेल्दी रूटीन फॉलो करना होगा। 


तब वाणी के मां-बाप 2 महीने के लिए उसे कहीं ले जाने का सोचते हैं। लेकिन क्रिश यह काम खुद करने का फैसला करता है। क्योंकि अब वाणी के मां-बाप उस पर भरोसा करने लग गए थे। फिर वह अपने सभी शोज़ कैंसिल करके वाणी को शहर से दूर एक बीच हाउस पर रहने लेकर जाता है।   वहां वो दोनों कुछ दिन तक बहुत एंजॉय करते हैं। लेकिन उधर क्रिश के बैंड को उसकी जरूरत थी। इसीलिए वाणी उसे अपना काम स्टार्ट करने बोलती है। 


तब एक दिन क्रिश एक कॉन्सर्ट के लिए जाता है और वाणी भी उसके साथ आती है। उस जगह पे महेश अय्यर भी मौजूद था क्योंकि वह शो उसी ने स्पॉनसर किया था। फिर जब क्रिश स्टेज पर जाता है और वाणी वहां महेश से मिलती है तो वह दोबारा अपने अतीत की यादों में लौट जाता है। इधर महेश को उसकी बीमारी के बारे में पता नहीं था और वह समझ रहा था कि वाणी उसे  आज भी पसंद करती है।   


इसीलिए वह उसका फायदा उठाने का सोचता है और वह वाणी को एक कमरे में लेकर जाता है। दूसरी तरफ जब क्रिश को वाणी कहीं नहीं दिखती तो वह अपना शो छोड़कर उस कमरे में आ जाता है और वह महेश को बहुत मारता है। लेकिन बानी अब तक अपने अतीत में ही थी और वह क्रिश को भी नहीं पहचान रही थी। इसीलिए जब वह उसे महेश को  मारते हुए देखती है तो वह बहुत गुस्सा हो जाती है और क्रिश पर चाकू से हमला कर देती  है।  तब क्रिश उसे किसी तरह संभालता है और वही बीच हाउस पर लेकर जाता है।


 अगले दिन जब वानी को होश आता है तो उसे यह याद नहीं  रहता कि उसने क्या किया है। फिर वहां क्रिश अपनी उदासी में एक म्यूजिक बनाता है और वाणी को बोलता है कि उसने यह धुन अपने एक दोस्त के लिए बनाई है क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड उसे छोड़कर बहुत दूर जा रही है। तब वाणी उसे यह कहती है कि वह उस म्यूजिक के लिए एक गाना लिख देंगी जिसे सुनकर उसके दोस्त की गर्लफ्रेंड वापस आ जाएंगी। 


 इसके बाद क्रिश वहां से निकल कर अपने दोस्तों के पास जाता है और उन्हें बोलता है कि वह बैंड छोड़ रहा है क्योंकि
 उसे वाणी के पास रहकर उसका ख्याल रखना है। इस पर उसके दोस्त बहुत नाराज होते हैं। लेकिन क्रिश अपना फैसला नहीं बदलता। फिर वह वापस उस बीच हाउस पर जाता है तो वहां  उसे वाणी नहीं मिलती। वह ना अपने घर पर थी और ना ही पूरे शहर में कहीं भी। वाणी अकेले ही कहीं चली गई थी।


 पर जाने से पहले उसने क्रिश के लिए सयारा नाम का एक गाना लिख दिया था।   जिसका मतलब होता है एक अकेला भटकता हुआ सितारा। क्रिश को वह कविता देखकर वाणी की बात याद आती है कि उसे  सुनकर उसके दोस्त की गर्लफ्रेंड वापस आ जाएंगी। इसीलिए वह उस पर गाना बनाने का  फैसला करता है। फिर क्रिश अपने दोस्तों के पास जाता है और उनके साथ मिलकर सयारा गाना बनाता है।


 और उसे हर जगह पहुंचाने का सोचता है ताकि वह सुनकर वानी वापस आ जाए। वो गाना जब तैयार होता है तो बहुत वायरल हो जाता है और क्रिश उससे एक सुपरस्टार बन जाता है। लेकिन वो खुश नहीं था क्योंकि  वाणी अब तक वापस नहीं आई थी। इसीलिए क्रिश उस गाने को दुनिया भर में हर जगह तब तक गाने का ठान लेता है जब तक वानी मिल नहीं  जाती। इस तरह से एक साल बीत जाता है। 


लेकिन अभी तक वाणी का कोई पता नहीं मिला था।  फिर एक दिन क्रिश और उसके दोस्त अपना सबसे बड़ा शो करने के लिए लंदन में जाते हैं। तब वहां के एक स्टेडियम की स्क्रीन  पर वो रील्स प्ले करना शुरू करता है जो  उनके गाने पर बनाई गई थी। तभी उनमें से एक  रील में उसे वाणी दिख जाती है। जिसे देखकर क्रिश और सब लोग हैरान हो जाते हैं। फिर तलाश करने पर उन्हें पता चलता है कि वह  रील मनाली की है।


 इसीलिए क्रिश अपना शो छोड़कर तुरंत अकेला मनाली चला जाता है और वह उस रील के बारे में सबसे पूछते हुए एक महिला आश्रम में पहुंचता है। जहां की  रिसेप्शनिस्ट उसे बताती है कि वाणी एक साल से वहां रह रही है और अब उसकी याददाश्त बहुत कम हो गई है। लेकिन उसने काफी टाइम पहले क्रिश के लिए एक लेटर लिख के रखा था।  उस लेटर में वाणी ने लिखा था कि जब उसे यह  एहसास हुआ कि उसने महेश के चक्कर में कृष पर हमला किया तो उसे बहुत पछतावा हुआ।


 और उसे लगा कि वो अपनी बीमारी की वजह से क्रिश की जिंदगी बर्बाद कर रही है। इसीलिए वह उसी दिन सब छोड़कर अकेले मनाली आ गई ताकि उससे दूर रहकर क्रिश सक्सेसफुल हो  जाए। लेकिन वानी को यह उम्मीद थी कि एक दिन वह उसे ढूंढते हुए वहां जरूर आएगा।  इसीलिए जब उसकी याददाश्त थोड़ी ठीक थी, तभी उसने क्रिश के लिए एक लेटर लिख दिया था। फिर वह पढ़ने के बाद कृष वहां वाणी से मिलता है। तब क्रिश उसे आश्रम से दूर एक  मैदान में लेकर जाता है और वहां अपनी पुरानी बातें और आदतों को रिपीट करता है। 


जिसे देखकर वाणी को सब याद आ जाता है और वह दोनों एक हो जाते हैं। फिर क्रिश उसे  वापस मुंबई ला लेता है जहां वानी का इलाज  होता है और उसके लिए ऐसा शेड्यूल और चीजें बनाई जाती है जिससे उसे सब याद रहे। फिर वह दोनों शादी कर लेते हैं और क्रिश उसे अपने लंदन वाले शो में साथ ले जाता है और दुनिया को अपनी कामयाबी का राज बताता है।

 

टिप्पणियाँ