- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रेफ की मात्रा वाले शब्द | पदेन की मात्रा वाले शब्द
र Ki Matra Wale Shabd - आज हम इस आर्टिकल में र के विभिन्न रूप के बारे मे जानेगे जैसे- रेफ की मात्रा वाले शब्द , पदेन की मात्रा वाले शब्द , ऋ की मात्रा वाले शब्द पढ़ेंगे क्योंकि अक्सर लोगों को र की मात्रा समझने में समस्या होती है। इसलिए हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से यह जानेंगे की र के कितने रूप होते हैं तथा रेफ की मात्रा, पदेन की मात्रा तथा ऋ की मात्रा के शब्द को विस्तार से समझेंगे।
![]() |
रेफ की मात्रा एवं पदेन की मात्रा वाले शब्द |
र ki Matra Wale Shabd -
संयुक्त व्यंजनों की दृष्टि से 'र' की स्थिति व्यंजनों से अलग होती है। क्योंकि कोई व्यंजन र में जुड़े या किसी भी व्यंजन में र जुड़े, दोनों ही स्थितियों में इसका लिखित रूप दूसरे व्यंजनों से अलग होता हो जाता है। 'र' एक ऐसा व्यंजन है जो मात्रा के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। चलिए विस्तार से समझते हैं।
र की मात्रा वाले शब्द | R Ki Matra Wale Shabd
हिंदी भाषा में र के विभिन्न रूप होते हैं - र व्यंजन को रेफ की मात्रा की तरह और 'र' को पदेन की मात्रा की तरह तथा 'र' को ऋ की मात्रा की तरह भी प्रयोग किया जाता है ।
र के विभिन्न रूप - र के कितने रूप होते हैं?
र व्यंजन के निम्नलिखित रूप होते है तो चलिए इन सभी प्रकार के र की मात्रा को उदहारण से समझते हैं।
1. र व्यंजन का साधारण रूप -
र का प्रयोग शब्द के शुरू, मध्य और अन्त में समान्य रूप से किया जा सकता है। जैसे- रतन , राकेश,परमाणु , कुदरत , गाजर , कारगर, अखबार इत्यादि ।
र के विभिन्न रूपों को लिखने में लोग गलती नहीं करते हैं, लेकिन र में उ और ऊ की मात्रा अक्सर भ्रमित हो जाती है। इसलिए आईये इसे उदाहरण से समझते है -
'र' में सभी मात्राएँ लग सकती है, ऋ ( ृ ) और हलंत ( ्) को छोड़कर जैसे- र, रा, रि, री, रू, रू, रे, रै, रो, रौ
र + उ = रु - इसमें र के साथ ह्रस्व (छोटा) उ की मात्रा है। इससे बनने वाले शब्द निम्न प्रकार हैं। जैसे- गुरुजी, रुपया , रुकसत , रुकमड़ी, रुची,, रुपये, रुझान, पुरुष इत्यादि ।
र + ऊ = रू - इसमें र के साथ दीर्घ (बड़ा) ऊ की मात्रा है। इससे बनने वाले शब्द निम्न प्रकार हैं। जैसे- रूपा, रूप, रूम, अमरूद, रूठना, रूस , रूपक, डमरू इत्यादि ।
2. रेफ र की मात्रा | Ref Ki Matra
'र' में से 'अ' निकालने के बाद 'र्' हो जाता है। इस रूप को व्याकरण की भाषा में रेफ र कहते हैं। इसकी उच्चारण ध्वनि उस अक्षर से पहले होती है जिस पर यह लगा होता है।
जैसे-
व + र् + ग = वर्ग
व + र् + ष = वर्ष
न + र् + म = मुर्दा
जु + र् + मा+ ना = जुर्माना
ज + र् + म + न + ी = - जर्मनी
ध + र् + म = धर्म
रेफ की मात्रा वाले शब्द | Ref Ki Matra Wale Shabd
कर्म, धर्म, सूर्य, वर्ग, दर्द, अर्थ, मार्ग, पर्व, शौर्य, हर्ष, नर्स, वर्ष , मूर्ख, पूर्व, गर्मी, मार्च, पर्चा, मूर्ति, दर्जी, बर्फ, मुर्गी, मुर्गा, शीर्ष , सर्जन , धार्मिक, आचार्य, वार्षिक, निर्भय , दुर्बल, निर्धन, निर्दयी , वर्णमाला, पर्यावरण , दूरदर्शन, मर्जी, गर्दन, स्वार्थी, मर्ज़ , वर्षा, निर्धन, घर्षण, पर्वत, चर्च, पार्क, धैर्य, अर्जित, चर्खा, शर्त, वर्ण, हर्षित, विद्यार्थी, मिर्च, आर्य, बर्तन, आकर्षण, निर्झर, आशीर्वाद, पर्स, फर्क, दर्शक, तर्क, शर्म, सर्प, व्यर्थ, मूर्खता, सर्दी, अर्जुन, धूर्त, आकर्षक, मिर्ची, कुर्ता, कर्त्तव्य,प्रार्थना, अर्चना, कार्य, उत्तीर्ण, अर्पण, चर्चा, खर्चीला, फर्श, फ़र्ज़ी, आर्यन, गर्जना, धनुर्धर, निर्मल, दर्पण
ये भी पढ़े-
रेफ की मात्रा वाले वाक्य
- राहुल सिर्फ देख कर भाग गया।
- जिंदगी में अच्छे कर्म करो।
- मेरे लिए बर्फ लाओ।
- कल सुबह सूर्य नहीं निकलेगा।
- मुझे सही मार्ग दिखाओ।
- मुर्गी दाना चुन रही है।
- मार्च का महीना आया है।
- कल वर्षा होने वाली है।
- सूर्य डूबने वाला है।
- आज बहुत गर्मी है।
- तुम बहुत मूर्ख हो।
- दर्जी कपड़ा सिल रहा है।
- आज बर्फ पड़ने वाली है।
- रमेश बहुत निर्धन है।
- मुझे वर्णमाला सीखनी है।
- तुम मूर्ख मत बनो।
- मूर्ति को मंदिर में रखनी है।
- शुक्रवार को कानपुर जाना है।
- गोलू मूर्ख है।
रेफ की मात्रा वाले शब्द worksheet
3. पदेन र की मात्रा | Paden R ki Matra
अ सहित 'र' के दो रूप होते हैं। र के इस रूप को पदेन र कहते हैं। र की उच्चारण ध्वनि उसी अक्षर के साथ होती है जिस व्यंजन के साथ यह लगा होता है।
![]() |
पदेन की मात्रा वाले शब्द |
• पदेन मे र पूरा होता है जिस व्यंजन मे पदेन र जुड़ता है वो व्यंजन आधा होता है जैसे - क्रम , इस शब्द मे क व्यंजन आधा है र पूरा है और म व्यंजन पूरा है। जैसे - क् + र + म = क्रम
• पदेन की मात्रा हमेशा व्यंजन के नीचे लगाई जाती है ।
• पदेन र को दो प्रकार से लिखा जाता है -
1. खड़ी पाई व्यंजन के द्वारा।
खड़ी पाई व्यंजनों में र का यह रूप तिरछा होकर लगता है । जैसे - क्र, ख्र, ग्र, घ्र, च्र, ज्र, झ्र, ण्र, थ्र, द्र, ध्र इत्यादि।
2. घुमाव दार पाई व्यंजन द्वारा।
घुमाव दार पाई व्यंजनों में र इस प्रकार लिखते है जैसे - ट्र, ड्र, ठ्र, ढ्र, छ्र
• कुछ शब्द ऐसे होते हैं, जिनमें दो पदेन र का प्रयोग एक ही शब्द में होता है। जैसे- प्रक्रिया, प्रक्रम इत्यादि ।
• कुछ शब्द ऐसे होते हैं, जिनमें पदेन र और रेफ र का प्रयोग एक ही शब्द में होता है। जैसे- प्रार्थना, आर्द्रता, आदि ।
• "द" और "ह" में जब नीचे पदेन र का प्रयोग होता है तो द् + र = द्र बन जाता है।
"त" में जब पदेन र का प्रयोग होता है तो
त् + र = त्र बन जाता है।
"श" में जब पदेन र का प्रयोग होता है तो
श् + र = श्र बन जाता है।
पदेन की मात्रा वाले शब्द |Paden Ki Matra Wale Shabd
क्रम, ग्रह, चक्र, क्रम, प्राण, प्रण, प्रशंसा, क्रांति, मुद्रा, प्रकाश , प्रकार, सम्राट, अप्रैल, चंद्रमा, प्रकट, प्रयाग, प्रभाव, ग्रहण, प्रयोग, प्रदूषण, प्रतिष्ठा, प्रतीक्षा, समुद्र , प्रतिदिन , आइसक्रीम , अंग्रेजी, प्रतिज्ञा, प्रताप, शुक्रवार, द्रव्य, ड्रामा, प्रेम, प्रेत, उम्र, प्रमाण, शूद्र, भ्रमण, आम्र, ग्राम, ताम्र, प्रणाम, रुद्र,
राष्ट्र, ट्रेन, ट्रॉली, फैक्ट्री, ट्रक, मेट्रो, ड्रम, ड्रामा, ड्रेस, ट्रैक्टर, राष्ट्रीय, ट्रांसफर, ड्राइवर,
श्रम, ह्रदय, चित्र, श्रम श्री श्रेष्ठ मिश्रण श्रवण श्रमिक आश्रम श्रद्धा आश्रय श्रीफल परिश्रम, पत्र, इत्र, क्षेत्र, छात्र, मंत्र, मित्र , यात्रा, नक्षत्र, चरित्र, चित्र , तांत्रिक, त्रिमूर्ति, पत्रिका, नियंत्रण, निमंत्रण, त्रिशूल
पदेन की मात्रा वाले शब्द
- अशोक सम्राट युद्ध लड़ने गए।
- आप नम्रता से बोलो।
- तुम लिखने का प्रयास करो।
- तुम प्रसाद खाओ।
- मुझे दो ग्राम सोना चाहिए।
- गुरु जी को देखकर प्रणाम करो।
- अप्रैल का महीना आया।
- मेरे प्राण निकलने वाले हैं।
- तुम्हें देखकर बहुत प्रशंसा हुई।
- कल ग्रहण लगने वाला है।
- तुम्हें प्रतिदिन स्कूल जाना चाहिए।
- आज शुक्रवार है।
- मुझे प्रयोगशाला जाना है।
- कृष्ण का चक्र घूम रहा है।
- राजा ने मुद्राओं का वितरण किया।
- हमारा वातावरण प्रदूषित हो गया।
- मुझे तुम्हारी प्रतीक्षा है।
- मुझे समुद्र घूमने जाना है।
- अभी प्रकाश निकलने वाला है।
- तुम्हें अंग्रेजी सीखनी चाहिए।
- आज चंद्रमा पूरी निकल आई।
- प्रदूषण को दूर करो।
- राहुल ड्राइवर आ गया।
- ड्राम पर चढ़ जाओ
- कानपुर में ट्रेन पहुंच गई।
- स्टेज पर ड्रामा मत दिखाओ।
- तुम अच्छी ड्रेस पहन लो।
- मुझे ट्रैक्टर चलाने दो।
- मुझे मेट्रो ट्रेन चलाना है।
- राहुल ट्रक पर चल गया।
- मुझे फैक्ट्री में काम करने जाना है।
- ड्राइवर को गाड़ी चलाने दो।
- हमारे ट्रक का एक्सीडेंट हो गया।
- मेरा ट्रांसफर हो गया।
पदेन की मात्रा वाले शब्द worksheet
![]() |
पदेन की मात्रा वाले शब्द worksheet |
• ऋ और र में अंतर -
ऋ और र में अंतर समझाना बहुत जरुरी है। क्योंकि ऋ स्वर वर्ण है और ऋ की मात्रा ( ृ ) इस प्रकार से लिखते हैं। जैसे- गृहिणी, मृत्यु, तृतीय , कृपा, कृषि इत्यादि जबकि र व्यंजन वर्ण है और र की मात्रा वाले शब्द निम्न प्रकार से लिखते हैं। जैसे - कर्म, वर्ग, प्रकाश, ग्रह, प्रेमिका ड्रम इत्यादि ।
रेफ की मात्रा से सम्बंधित प्रश्न [ FAQ ]
प्रश्न 1• रेफ वाले शब्द कौन से होते हैं?
उत्तर - रेफ की मात्रा वाले शब्द - कर्म, धर्म, सूर्य, वर्ग, दर्द, अर्थ, मार्ग, पर्व, शौर्य, हर्ष, नर्स, वर्ष , मूर्ख, पूर्व, गर्मी, मार्च, पर्चा
प्रश्न 2 • रेफ और पदेन क्या होता है?
उत्तर - रेफ की मात्रा मे र' में से 'अ' निकालने के बाद 'र्' हो जाता है। इस रूप को व्याकरण की भाषा में रेफ र कहते हैं।
पदेन की मात्रा मे अ सहित 'र' के दो रूप होते हैं। र के इस रूप को पदेन र कहते हैं।
रेफ की मात्रा उदाहरण - कर्म, वर्ग, धर्म, पर्व,
पदेन की मात्रा उदाहरण - क्रम, क्रोध, प्रकार, प्राप्त
प्रश्न 3 • र के तीन रूप कौन से हैं?
उत्तर - र के तीन रूप है - 1. र व्यंजन का साधारण रूप - र का प्रयोग शब्द के शुरू, मध्य और अन्त में समान्य रूप से किया जा सकता है। जैसे- रतन , राकेश
2. रेफ र की मात्रा - र' में से 'अ' निकालने के बाद 'र्' हो जाता है। इस रूप को व्याकरण की भाषा में रेफ र कहते हैं।
3. पदेन र की मात्रा - अ सहित 'र' के दो रूप होते हैं। र के इस रूप को पदेन र कहते हैं।
प्रश्न 4 • र में उ और ऊ की मात्रा कहाँ लगती हैं?
उत्तर - र' में सभी मात्राएँ लग सकती है, ऋ ( ृ ) और हलंत ( ्) को छोड़कर जैसे- र, रा, रि, री, रू, रू, रे, रै, रो, रौ
र + उ = रु - इसमें र के साथ ह्रस्व (छोटा) उ की मात्रा है। इससे बनने वाले शब्द निम्न प्रकार हैं। जैसे- गुरुजी, रुची इत्यादि ।
र + ऊ = रू - इसमें र के साथ दीर्घ (बड़ा) ऊ की मात्रा है। इससे बनने वाले शब्द निम्न प्रकार हैं। जैसे- रूपा, रूप इत्यादि ।
प्रश्न 5 • रु और रू में क्या अंतर है?
उत्तर - र + उ = रु - इसमें र के साथ ह्रस्व (छोटा) उ की मात्रा है। इससे बनने वाले शब्द निम्न प्रकार हैं। जैसे- गुरुजी, रुची इत्यादि ।
र + ऊ = रू - इसमें र के साथ दीर्घ (बड़ा) ऊ की मात्रा है। इससे बनने वाले शब्द निम्न प्रकार हैं। जैसे- रूपा, रूप इत्यादि ।
प्रश्न 6 • रेफ पदेन की मात्रा के शब्द
उत्तर - रेफ की मात्रा के शब्द - मूर्ति, दर्जी, बर्फ, मुर्गी, मुर्गा, शीर्ष , मूर्खता, सर्दी, अर्जुन, धूर्त, आकर्षक, मिर्ची, कुर्ता।
पदेन की मात्रा के शब्द - क्रांति, मुद्रा, प्रकाश, प्रकार, सम्राट, अप्रैल, चंद्रमा, प्रकट, प्रयाग, प्रभाव, ट्रक, ड्रेस, ड्रामा, ट्रेनिंग।
प्रश्न 7 • पदेन वाले शब्द कौन से होते हैं?
उत्तर - , शूद्र, भ्रमण, आम्र, ग्राम, ताम्र, प्रणाम, रुद्र, राष्ट्र, ट्रेन, ट्रॉली, फैक्ट्री, ट्रक, मेट्रो, ड्रम, ड्रामा।
प्रश्न 8 • ट्र की मात्रा वाले शब्द ?
उत्तर - ट्र से शब्द - ट्रेन, ट्रक, ट्रेनिंग, ट्रैफिक, ट्रैक्टर, ट्रैकिंग, ट्रक, ट्रांसपोर्ट, ट्राई, ट्रिपल, ट्रांसफर इत्यादि।
प्रश्न 9 • पदेन की मात्रा के 10 शब्द
उत्तर - सम्राट, अप्रैल, चंद्रमा, प्रकट, प्रयाग, ट्रक, मेट्रो, ड्रम, ड्रामा, ड्रेस।
प्रश्न 10 • रेफ की मात्रा वाले 10 शब्द
उत्तर - सर्जन , धार्मिक, आचार्य, वार्षिक, निर्भय , दुर्बल, निर्धन, निर्दयी , वर्णमाला, पर्यावरण।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें