Lost City Raiders Movie Explain || Lost City Raiders Review

चित्र
Lost City Raiders Movie Explain :- ये कहानी Lost City Raiders Movie की है। यह कहानी भविष्य की दुनिया की है। साल होता है 2048। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से पानी का स्तर लगभग 45 से 50 फुट ऊंचा हो चुका है। जिस वजह से दुनिया के बड़े-बड़े शहर अब पानी में डूब चुके हैं। लाखों करोड़ों लोग मारे जा चुके हैं। और अब दुनिया को बचाने के लिए पहले की तरह नॉर्मल करने के लिए जॉन नाम का एक आदमी एक खास तरह के डिवाइस को ढूंढ रहा है। जिससे एक बार फिर से दुनिया पहले की तरह नॉर्मल हो जाएगी। दरअसल जस लोगों की एक पौराणिक कहानी है द एक्सिडस। जिस कहानी में ऐसी.. जगहों का वर्णन दिया गया है। अगर उस जगहों पर उन डिवाइसेस को एक्टिवेट कर दिया जाए तो अर्थ पर जितना भी एक्स्ट्रा पानी है वह सब का सब पानी अर्थ से निकल जाएगा। जॉन को उसी जगह की तलाश है। एक चर्च की मदद से वह उस जगह के मैप को ढूंढने की कोशिश कर रहा होता है। जॉन के दो बेटे भी होते हैं। अब जॉन अपने दोनों बेटों के साथ एक शिप पर होता है। जिनमें से एक का नाम जैक और दूसरे का नाम थॉमस होता है। यहां पानी के अंदर एक म्यूजियम है। म्यूजियम में जाकर इन्हें खास किताब को लाना ह...

किसान की बेटी | Hindi Moral Story Reading | Hindi Reading Practice

 किसान की बेटी 




एक बहुत गरीब किसान था। वह अपनी बेटी के साथ एक छोटी सी झोंपड़ी में रहता था। उसके पास खेती करने के लिए इतनी कम ज़मीन थी कि उसकी फसल को बेचकर उसे बिल्कुल थोडे से रुपए मिलते थे। उन रुपयों से वे लोग ठीक से खाना भी नहीं खा पाते थे। 

वह राजा के पास अपनी समस्या लेकर गया। राजा दयालु था। उन्होंने किसान को अपनी ज़मीन में से कुछ ज़मीन दे दी, खेती करने के लिए। उन्होंने कहा, “यह ज़मीन तो हमारी ही रहेगी, लेकिन उस पर उगने वाली फसल तुम्हारी होगी। किसान ने राजा को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

 एक दिन वह खेत की जुताई कर रहा था। तभी उसका हल किसी कठोर चीज़ से टकराया। उसने वहाँ खोदकर देखा तो उसे सोने की एक ओखली मिली। किसान ईमानदार था।

 उसने अपनी बेटी से कहा- 'हमें यह ओखली राजा के खेत से मिली है। जिसकी ज़मीन है, उसी की यह ओखली भी है। इसीलिए हमको इसे राजा को लौटा देना चाहिए।' किसान की बेटी बोली, “नहीं पिताजी, आप ऐसा मत कीजिए। 

आपको सिर्फ ओखली मिली है। यदि राजा ने आपसे इसकी सोने की मूसल भी माँगी तो आप क्‍या करेंगे ? आप इस ओखली को अपने ही पास रखिए।' लेकिन किसान को यह बात ठीक नहीं लगी। वह बोला, “जो चीज़ हमें मिली ही नहीं, उसे माँगने का कोई अधिकार नहीं है।' 

वह राजा के पास ओखली लेकर पहुँचा। लेकिन दरबार में ठीक वैसा ही हुआ जैसा कि किसान की बेटी ने सोचा था। राजा ने सोचा कि किसान ने लालचवश मूसल अपने पास रख ली है। किसान बेचारा सोने की मूसल कहाँ से लाकर देता! नतीजा यह हुआ कि किसान को जेल में डाल दिया गया। 

जेल में न उसे ढंग से खाना मिलता था, न पानी। किसान को ऐसी गलती की सज़ा दी गई थी, जो उसने की ही नहीं थी। वह खाए-पिए बिना निढाल हो गया। लेटे-लेटे वह रोता रहता था और कहता था, “बेटी की बात मानी होती .... काश, मैंने अपनी बेटी की बात मानी होती!' एक दिन राजा ने उसे ऐसा कहते हुए सुन लिया। उन्होंने किसान से पूछा कि वह ऐसा क्‍यों कह रहा है। तब किसान ने राजा को पूरी बात बताई। 

राजा को अपनी गलती का अहसास हुआ। किसान को तुरंत छोड दिया गया। किसान की बेटी को राजा ने दरबार में बुलाया। उससे बातें करने के बाद राजा को पता चल गया कि वह कितनी बुद्धिमान है। किसान की बेटी को राज्य के ख़ज़ाने का मंत्री बना दिया गया। उन्हें रहने के लिए घर और सभी सुख-सुविधाएँ दी गईं। किसान और उसकी बेटी सदा खुश रहने लगे। किसान को थोड़ा कष्ट ज़रूर झेलना पड़ा। लेकिन अंत में जीत सच्चाई की हुई।




5. गलत सलाहकार की कहानीत

9.पैरों के निशान की कहानी

10. गरीब और अमीर की बारिश की कहानी

11. लकड़हारा और कुल्हाड़ी की कहानी

12. मूर्ख कछुआ की कहानी

13. मुकाबले की भावना की कहानी

14. चूहेदानी की कहानी

15. अखबर ने सबक सीखा

16. " विद्या " एक अमूल्य धन की कहानी









टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

500+ क से शुरू होने वाले शब्द व वाक्य || Ka Se Suru Hone Wale Shabd

240+ रोज बोले जाने वाले अंग्रेजी शब्द | Daily Use English Words with Hindi Meaning

300 + ख से शुरू होने वाले शब्द व वाक्य | Kha se Suru Hone Wale Shabd